श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार सुबह भगदड़ मचने का मामला सामने आया है। इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हैं। पूरे मामले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि भगदड़ की सूचना मिलते ही तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इस भगदड़ में 20 लोग घायल हुए हैं। सभी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराय गया है। रियासी स्थित कंट्रोल रूम ने बताया कि कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों के घायल होने की सूचना है और फिलहाल बचाव अभियान जारी है। भगदड़ मचने के बाद प्रशासन और प्रबंधन ने अगले आदेश तक के लिए यात्रा रोक दी है।

डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़ेंभारत में ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत, नाइजीरिया से लौटा था संक्रमित

बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *