लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा ने रायबरेली से अदिति के खिलाफ आरपी यादव को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में आरपी सिंह ने अदिति सिंह को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आरपी यादव और अदिति सिंह के बीच कांटे का मुकाबला होने वाला है।

इसके अलावा पार्टी ने चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल, प्रतापपुर से विजमा यादव और श्रावस्ती से असलम राईनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि इससे पहले भी सपा ने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसमें अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्य और अभिषेक मिश्रा का नाम शामिल था।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *