लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आज तीन और उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसमें अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं भाजपा का साथ छोड़कर सपा में आने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर के फाजिलनगर से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके साथ ही सपा ने मलिहाबाद से टिकट बदल दिया है। समाजवादी पार्टी ने पहले मलिहाबाद सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन सुशीला सरोज चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने अखिलेश यादव से बात की और फिर आज समाजवादी पार्टी ने मलिहाबाद सुरक्षित सीट पर पार्टी के प्रमुख दावेदार सोनू कनौजिया को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

इसे भी पढ़ेंसपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, अखिलेश यादव रहे मौजूद

लखनऊ उत्तर से समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काटकर इस बार पूजा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद आज अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। अभिषेक मिश्र समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, जबकि वह समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरे के रूप में भी पहचान रखते हैं। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य सूबे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कुछ दिनों पहले ही वो योगी सरकार से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इधर, अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल को सपा गठबंधन ने सिराथू से चुनाव मैदान में उतारा है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *