लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया है। प्रदेश की योगी सरकार ने अब सभी जिलों में रविवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया है। वहीं मास्क नहीं पहनने वालों से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

कोविड नियंत्रण के लिए बनी टीम 11 के साथ वर्चुअल मीटिंग में सीेएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कोविड के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। भरण-पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट कर ली जाए। सरकार जल्द ही इन्हें राहत राशि प्रदान करेगी। अंत्योदय सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए। सरकार सभी जरूरतमंदों को राशन और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराएगी।

वहीं मास्क लगाने को लेकर सीएम योगी ने अनिवार्य बना दिया है। नई गाइडलाइन के अनुसार पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम संक्रमित 10 जिलों में व्यवस्था और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। स्थानीय जरूरतों के अनुसार नए कोविड हॉस्पिटल बनाए जाएं। साथ ही बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की जरूरत होने पर तत्काल शासन को अवगत कराएं

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *