लखनऊ: यूपी में गुरुवार को दस IPS अफसरों के तबादले किए गए। लंबे समय से पुलिस मुख्यालय से अटैच अफसरों को अब तैनाती दी गई है। इनमें आईपीएस वैभव कृष्ण को भी तैनाती दी गई है। वह एसपी (सुरक्षा मुख्यालय) पद पर भेजे गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक IPS विश्वजीत महापात्र डीजी (सिविल डिफेंस) बनाए गए हैं। वहीं सतीश माथुर को एडीजी (रूल्स मैनुअल्स) के तौर पर नियुक्ति मिली है। इनके अलावा डीआईजी स्थापना और कानून व्यवस्था का काम देख रहे धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी (ट्रैफिक यूपी) बनाया गया है।

वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं अलंकृता सिंह को एसपी 1090 की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके अलावा वैभव कृष्ण को एसपी सुरक्षा मुख्यालय पद पर तैनाती दी गई है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए अखिलेश चौरसिया 11वीं पीएसी सीतापुर के सेनानायक होंगे। इसी तरह सुनील सिंह 10वीं पीएसी बाराबंकी के सेनानायक, मोहम्मद इमरान बने एसपी रेलवे झांसी, एन रविंदर बने एडीजी विजिलेंस और सुनील गुप्ता डीआईजी सुरक्षा वाइटल इंस्टालेशन बनाए गए हैं।

इन अफसरों का हुआ तबादला-

  • विश्वजीत महापात्रा- पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, यूपी, लखनऊ
  • सतीश चंद्र माथुर- पुलिस उप महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ, यूपी, लखनऊ
  • एन रविंदर- अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, लखनऊ
  • धर्मेंद्र यादव- पुलिस उप महानिरीक्षक, यातायात, लखनऊ
  • सुनील कुमार गुप्ता- पुलिस उप महानिरीक्षक, वाइटर इंस्टालेशन, सुरक्षा शाखा, लखनऊ
  • वैभव कृष्ण- पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, लखनऊ
  • अलंकृता सिंह- पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, लखनऊ
  • मोहम्मद इमरान- पुलिस अधीक्षक, रेलवे, झांसी
  • सुनील सिंह- सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी
  • अखिलेश चौरसिया- सेनानायक- 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर

इसे भी पढ़ें–  सीएम योगी-अमित शाह व जेपी नड्डा-पीएम मोदी के बीच मुलाकातों के क्या हैं मायने, पढ़ें विस्तार से

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *