बलिया: भाजपा के मंत्री और विधायक इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला के बाद अब बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख की तुलना भैंसें से कर दी है। वहीं सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
विधायक से उनके आवास पर पूछे गए एक सवाल पर सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंसें से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है।
इसे भी पढ़ें– लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, जिला अस्पताल में भर्ती