नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी दस्तक दे दी है। गुरुवार को भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दुनियाभर के कम से कम 30 देशों में 375 मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा से भी अधिक खतरनाक और संक्रामक है।
इसे भी पढ़ें– कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने भारत में दी दस्तक, दो मामले आए सामने
वहीं भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से दशहत में नहीं आने और कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों ने टीका लगवाने की भी अपील की है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है और सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
किन देशों में मिले कितने मामले
- भारत– 2
- दक्षिण अफ्रीका– 183
- बोत्सवाना– 19
- नीदरलैंड– 16
- हांगकांग– 7
- इजराइल– 2
- बेल्जियम– 2
- यूनाइटेड किंगडम– 32
- जर्मनी– 10
- ऑस्ट्रेलिया– 8
- इटली– 4
- चेकिया– 1
- डेनमार्क – 6
- ऑस्ट्रिया – 4
- कनाडा – 7
- स्वीडन – 4
- स्विट्ज़रलैंड– 3
- स्पेन– 2
- पुर्तगाल– 13
- जापान– 2
- रीयूनियन (फ्रांस)– 1
- घाना– 33
- दक्षिण कोरिया– 3
- नाइजीरिया– 3
- ब्राजील– 2
- नॉर्वे– 2
- अमेरिका– 1
- सऊदी अरब– 1
- आयरलैंड– 1
- यूएई– 1
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पहली बार दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था और तब से यह 30 देशों में फैल गया है। भारत 30वां देश हैं जहां इस मामले में पुष्टि हुई है। भारत ने सरकार ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सख्त कदम उठाते हुए नया प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। बुधवार से सभी उपाय अमल में भी आ गए हैं।