नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां लामबंद हो गई हैं। सभी नेता अपनी-अपनी बैठकें कर रहे हैं। एक ओर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक जारी है, वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार और समाज सेवी भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ेंस्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी, जानें क्या है मामला

बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़की का पहले रेप कराया गया था, फिर बाद में एक्सीडेंट भी कराया गया। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *