लखनऊ : यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पहले चरण को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को जहां कांग्रेस ने अपने 125 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
समाजवादी पार्टी – राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन
उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन"उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची- pic.twitter.com/3xTanE906S
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 13, 2022
समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवारों में कई नेता रालोद के भी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करते हुए चुनावी जंग भी तेज कर दी है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।