लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक और झटका लगा है। बसपा सरकार में मंत्री रहे सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उपाध्याय के समाजवादी पार्टी (सपा) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शामिल उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में पार्टी के अपने सिद्धांतों से भटकने को वजह बताते हुये पार्टी छोड़ दी। उन्होंने त्यागपत्र में कहा कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे और पार्टी के लगातार घटते जनसमर्थन के लिये आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इसकी समीक्षा नहीं की।

इसे भी पढ़ें–  मंत्रियों, विधायकों व पूर्व विधायकों को अखिलेश यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता

बता दें कि रामवीर उपाध्याय, हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक हैं। वह पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *