लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को गठबंधन की दो और सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन अब तक 38 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं।
राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन
उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन!उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की सूची-
#UPElections2022 pic.twitter.com/wPvywm7zvv— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) January 17, 2022
इसे भी पढ़ें– आम आदमी पार्टी ने जारी की 150 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी की तरफ से छपरौली से वीरपाल राठी को प्रत्याशी बनाया गया तो बड़ौत से जय वीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।