मेरठ : सरधरना के गांव में भाजपा की स्टार प्रचारक और इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट प्रचार करने पहुंची तो उन पर हमला हो गया। आरोप है कि हमला करने वाले लोग आरएलडी के कार्यकर्ता थे। हमलावरों ने भाजपा काफिले पर लाठी-डंडो से हमला किया है। आरोप है कि हमले में बबीता फोगाट की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

सिवालखस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दबूथवा गांव में शनिवार को इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल के लिए प्रचार करने के लिए गईं थीं। उनके साथ मनिंदर की पत्नी भी थीं। जानकारी के अनुसार बबीता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पर नाश्ता कर रहीं थीं। यहां से निकलते ही रास्ते में कुछ लोगों ने उनका और भाजपा के काफिले का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान बबीता फोगाट गाड़ी में बैठकर सुरक्षित निकल गईं थीं। उनपर कोई हमला नहीं हुआ है। जहां विवाद हुआ है वहां दो पार्टियों के दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। भाजपा नेता सत्येंद्र का आरोप है कि भाजपा के काफिले पर हमला करने वाले आरएलडी के कार्यकर्ता हैं। उनका आरोप है कि हमलावर करने वाले लोगों ने उन पर और उनके कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा है। हमले में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें वह भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें– बसपा ने जारी किए 54 प्रत्याशियों के नाम, देखें लिस्ट

बबीता फोगाट ने आरएलडी नेता पर हमला बोलते हुए कहा, जयंत चौधरी जी आप अपने मां-बाप के संस्कार भूल गए हैं। बुरी संगत का असर आप दिखाने लग गए हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान हुए हमले पर कहा, मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। सपा और RLD ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *