लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्‍ट में 45 लोगों के नाम हैं। भाजपा ने अमेठी से राजा डॉ. संजय सिंह पर दांव खेला है, तो योगी कैबिनेट की मंत्री स्‍वाति सिंह के पति और यूपी भाजपा उपाध्‍यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया नगर सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने बलिया की बैरिया सीट से अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटा है। अब बैरिया से बलिया नगर के विधायक आनंद स्‍वरूप शुक्‍ला लड़ेंगे।

इसके अलावा भाजपा ने पडरौना से मनीष जायसवाल, भाटपार रानी से सभा कुंवर कुशवाहा, आजमगढ़ की फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर, वाराणसी उत्‍तर से रवींद्र जायसवाल और वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्‍तव, भदोही से रवींद्र त्रिपाठी और मिर्जापुर से रत्‍नाकर मिश्रा को कैंडिडेट बनाया है।

भाजपा की 45 कैंडिडेट की लिस्‍ट में 6 महिलाएं शामिल हैं। कोरांव (अजा) से राजमणि कोल, बाराबंकी से राजकुमारी मौर्य, रुधौंली से संगीता प्रताप जायसवाल, सलेमपुर (अजा) से विजयलक्ष्‍मी गौतम, गाजीपुर से संगीता बलवंत बिंद और मुहम्‍मदाबाद से अलका राय को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें–  यूपी में 7 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 9 से ऊपर के शैक्षणिक संस्थान, आदेश जारी

बहरहाल, भाजपा ने अमेठी से राजा डॉ. संजय सिंह पर दांव खेला है, जो कि दो बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। इसके अलावा वह दो बार लोकसभा और इतनी ही बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले राजा डॉ संजय सिंह का इस बार अमेठी सीट पर सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी से मुकाबला होगा। साफ है कि अमेठी में इस बार राजा और प्रजा के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी। बता दें कि कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले डॉ.संजय सिंह लोकसभा चुनाव के बाद पत्नी समेत हुए भाजपा में शामिल हुए थे।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *