लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी दमखम से जुटी है। सोमवार को कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से प्रियंका यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व घोसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजमंगल यादव की धर्मपत्नी प्रियंका यादव को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी मऊ जिले की अतिरिक्त तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इस तरह से मऊ जिले की सभी सीटों पर अब कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिले की सदर सीट ने कांग्रेस ने माधवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से मधुबन सीट से अमरेश चंद्र पांडेय तो मोहम्मदाबाद गोहना सीट ने कांग्रेस ने बनवारी लाल को टिकट दिया है। वहीं सोमवार को घोसी सीट पर कांग्रेस ने प्रियंका यादव को टिकट दिया।

इसे भी पढ़ें– मऊ जिले की तीन सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *