हैदराबाद: कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें 15 महिलाओं को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने गोरखपुर सदर सीट से चेतना पाण्डेय तो गोरखपुर ग्रामीण से देवेंद्र निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Congress releases ninth list of 33 candidates for the #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/vqe9N8Mb2I
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
वहीं, कुशीनगर विधानसभा सीट से श्यामरति देवी, रामकोला (एससी) से शम्भू चौधरी, अतरौलिया से रमेश दुबे, दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह, फेफना से जैनेद्र कुमार पाण्डेय, बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो, जौनपुर से फैसल हसन तबरेज, मल्हनी से पुष्पा शुक्ला और मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट से डॉ. प्रमोद सिंह को मैदान में उतारा है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।