लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से जारी पाबंदियों में अब धीरे-धीरे ढील भी दी जा रही है। प्रशासन ने कोरोना के कारण लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की अवधि कम कर दी है। अब रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है।

प्रशासन ने यह फैसला कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लिया है। रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक है। इसे अब एक घंटा घटाकर रात 11 बजे से तड़के छह बजे तक कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों को भी खोलने के आदेश दे दिया गया है। नौवीं से 12वीं तक स्कूल सात फरवरी से खुल चुके हैं, जबकि पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल 14 फरवरी सोमवार से खुल रहे हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *