अपडेट– मऊ की चारों सीटों पर आए परिणाम, देखें कौन जीता-कौन हारा
मऊ जिले की चारों सीटों पर परिणाम सामने आ चुके हैं। जिले की घोसी विघानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने भाजपा के विजय राजभर को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर सपा के राजेंद्र कुमार ने भाजपा की पूनम सरोज को हराया है। जिले की मऊ सदर सीट पर सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने भाजपा के अशोक सिंह को हराया है। इसके साथ ही मधुबन सीट पर भाजपा के रामविलास चौहान ने सपा के उमेश चंद्र पांडेय को हराकर जीत दर्ज की है।
अपडेट– अखिलेश यादव की बड़ी जीत, दूसरे नम्बर पर रहे भाजपा के एसपी बघेल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एसपी सिंह बघेल दूसरे नंबर पर रहे हैं।
अपडेट– गोरखपुर से जीते सीएम योगी, स्वामी प्रसाद मौर्य हारे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट पर 101000 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, कमल का साथ छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पटखनी दी है।
अपडेट– घोसी में दारा सिंह चौहान की जीत, भाजपा नेता विजय राजभर की हार
मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर सुबह से ही भाजपा के विजय राजभर आगे चल रहे थे, लेकिन सपा के दारा सिंह चौहान ने दोपहर बाद इस सीट पर बड़ा फेरबदल किया। इसके साथ ही आखिरी में दारा सिंह चौहान ने जीत हासिल कर ली। वहीं हार के बाद विजय राजभर ने कहा कि मैं चुनाव हार गया हूं, लेकिन हमारी सरकार बन रही है। उन्होंने सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीत की बधाई भी दी।
इसके साथ ही सदर सीट पर सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बढ़त बना ली है। बता दें कि अब्बास अंसारी शुरुआती दौर में भाजपा के अशोक सिंह से पीछे चल रहे थे। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर सपा के राजेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की पूनम सरोज दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मधुबन सीट पर भाजपा के रामविलाश चौहान आगे चल रहे हैं।
अपडेट– मऊ में सपा की बड़ी बढ़त, भाजपा सिर्फ एक सीट पर आगे
मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर सुबह से ही भाजपा के विजय राजभर आगे चल रहे थे, लेकिन अब सपा के दारा सिंह चौहान इस सीट पर आगे हैं। वहीं सदर सीट पर सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बढ़त बना ली है। बता दें कि अब्बास अंसारी शुरुआती दौर में भाजपा के अशोक सिंह से पीछे चल रहे थे। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर सपा के राजेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की पूनम सरोज दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मधुबन सीट पर भाजपा के रामविलाश चौहान आगे चल रहे हैं।
अपडेट– कन्नौज में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच पत्थरबाजी, एक जवान भी घायल
कन्नौज से सपा और भाजपा समर्थकों के बीच पत्थरबाजी की खबर सामने आयी है। दरअसल उत्तेजक नारों और छीटाकंशी के बाद पत्थर चले हैं। वहीं, उपद्रवियों को खदेड़ रहे पैरामिलिट्री फोर्स पर भी हमला हुआ है। फोर्स का एक जवान घायल हुआ है। करीब 15 मिनट के पथराव के बाद फोर्स ने भीड़ खदेड़ दिया है। यह हंगामा मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर हुआ है।
अपडेट– निर्वाचन आयोग ने हटाया विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया। आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशा-निर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए।
अपडेट– मऊ सदर सीट पर अब्बास अंसारी ने बनाई बढ़त
मऊ में घोसी विधानसभा सीट से भाजपा के विजय राजभर आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के दारा सिंह चौहान पीछे हैं। वहीं सदर सीट पर सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बढ़त बना ली है। बता दें कि अब्बास अंसारी शुरुआती दौर में भाजपा के अशोक सिंह से पीछे चल रहे थे। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर सपा के राजेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की पूनम सरोज दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मधुबन सीट पर भाजपा के रामविलाश चौहान आगे चल रहे हैं।
अपडेट– बीएसपी कार्यकर्ता को पड़ा हार्ट अटैक
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट की मतगणना केंद्र पर बसपा के कार्यकर्ता को हार्टअटैक पड़ा है। कार्यकर्ता का नाम अंकित यादव बताया जा रहा है।
अपडेट– मऊ सदर सीट पर अब्बास अंसारी पीछे
मऊ में घोसी विधानसभा सीट से भाजपा के विजय राजभर आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के दारा सिंह चौहान पीछे हैं। वहीं सदर सीट पर भाजपा के अशोक सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर सपा के राजेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की पूनम सरोज दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मधुबन सीट पर भाजपा के रामविलाश चौहान आगे चल रहे हैं।
अपडेट– वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू
वाराणसी के डीएम राज शर्मा ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खुलेंगे, इसके बाद EVM के मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।
अपडेट– यूपी में मतगणना शुरू
यूपी सहित पांच राज्यों में चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 7 चरणों में वोटिंग सम्पन्न हो चुकी है। अब राजनीतिक दलों के साथ ही आम लोगों को भी जनता-जनार्दन के फैसले बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश के दर्जनों मतदान केंद्रों पर गुरुवार सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार का चुनाव कई मायने में अलग रहा है। कई गठबंधन टूटे तो कई नए चुनावी गठजोड़ भी बने।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के चुनाव मैदान में उतरने से दलित वोट को लेकर भी नया समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। इसे अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी इस बार कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ओवैसी की पार्टी ने खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाली सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।