नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के तीन दिनों बाद कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक आज शाम 4 बजे हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस में आंतरिक चुनाव सितंबर में कराए जाने की घोषणा हो सकती है। गुरुवार को चुनाव परिणाम में कांग्रेस पांच में से एक में भी नहीं जीत सकी। पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार थी, वहीं भी सत्ता गंवा बैठी और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस राज्य अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए।

कांग्रेस को उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वापसी की उम्मीद थी लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फिर गया। उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने अपने कंधों पर ले रखी थी लेकिन यहां पार्टी की 2017 से भी करारी हार हुई। यहां कांग्रेस को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। पिछली बार के मुकाबले तीन सीट कम ही हो गई। राहुल गांधी ने भी यहां चुनाव प्रचार किया था। इतने बड़े राज्य में कांग्रेस को 2.4 प्रतिशत वोट मिला।

इसे भी पढ़ें– फिर हुई लखीमपुर जैसी घटना, विधायक ने भाजपा के जुलूस में 24 लोगों को रौंदा

पार्टी की इतनी बड़ी हार के बाद ग्रुप 23 के नेताओं को मौका मिल गया है। गुलाम नबी आजाद की अगुवाई वाली ग्रुप 23 के नेता कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और आंतरिक चुनाव की मांग करते आ रहे हैं। ये नेता मुख्य कांग्रेस से अलग विचार रखने लगे हैं और दो साल पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व के लिए चुनाव कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि जी 23 के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कोई सुधार नहीं होने वाला है। इधर ग्रुप 23 के सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, शशि थरूर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि अब पार्टी बदलाव से नहीं बच सकती। एक अन्य कांग्रेसी नेता जयवीर शेरगिल ने पार्टी में सुधार की मांग करते हुए आगे नुकसान से बचने के लिए पारदर्शिता की अपील की है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *