आजमगढ़ : जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दरअसल, दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई गांव में बीती रात को 50 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष एवं फूलपुर सीओ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

https://twitter.com/azamgarhpolice/status/1502906424044961792

मिली जानकारी के मुताबिक, गुवाई निवासी लीलावती गुप्ता व उनकी नातिन आंचल की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दोनों का खून से लथपथ शव रविवार की सुबह उनके घर में मिला। सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेयी ने बताया कि शनिवार की रात में एक 50 वर्षीय महिला व उसकी नातिन का शव मिला है। पूछताछ में पता चला है शनिवार की रात को दोनों खाना खाकर सो गईं। रात में अज्ञात बदमाश ने छत के रास्ते से नीचे आकर किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें– शर्त हारने के बाद ‘चार बीघा जमीन’ देने से सपा समर्थक ने किया इंकार, जानें फिर क्या

रविवार की सुबह गांव का कोई व्यक्ति महिला के घर गया, तो कई बार आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद गांव के लोगों ने घर का ताला तोड़कर देखा, तो वारदात की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *