बहराइच: जिले में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद की छत गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी 8 नमाजियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के खैरी पुरवा गांव में स्थित यह मस्जिद काफी पुरानी थी। मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था। कुछ ही दिन पहले छत की ढलाई की गई थी, जो शुक्रवार को ठीक नमाज के वक्त भरभराकर ढह गई। घटना के वक्त वहां गांव के करीब 10 लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। नमाज के दौरान ही वहां नई बनी छत ढह गई, जिसके मलबे में सभी लोग दब गए।

इसे भी पढ़ें–  भाजपा ने आजमगढ़ में निरहुआ को दिया टिकट, देखें बाकी प्रत्याशियों की लिस्ट

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में मुस्लिम खान नामक शख्स की मौके पर ही मौत गई। वहीं एक अन्य शख्स ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही आठ अन्य लोगों का बहराइच जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *