टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। गोली शिंजो आबे के सीने में लगी थी, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। वहीं भारत में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान मुझे आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

इसे भी पढ़ें–  जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *