लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा ऐलान किया है। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनडीए की प्रत्याशी को ही वोट देने का ऐलान किया है। शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मुझे लगातार इग्नोर कर रही है, मुझे किसी बैठक में बुलाया नहीं जाता है। लेकिन शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मुझे बुलावा आया तो मैं तो मैं डिनर में गया था। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही अपना वोट दूंगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर भोज रखा था। इस रात्रिभोज में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी नीत गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए थे।

इससे पहले राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बीते गुरुवार को लखनऊ पहुंचे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया था। इससे पहले यशवंत सिन्हा के समर्थन में अखिलेश यादव ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, उसमें से समाजवादी पार्टी विधायक शिवपाल यादव और ओपी राजभर नहीं पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें–  मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का हुआ निधन

शिवपाल और ओमप्रकाश राजभर के एनडीए उम्मीदवार की बैठक में शामिल होने को अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साथ ही ओपी राजभर और अखिलेश के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। वहीं, शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी से लगातार नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों के बीच दूरियां दिखाई दी हैं। शिवपाल वर्तमान में इटावा की जसवंत नगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *