नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। आप ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में इसका निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस आवास पर बैठक का आयोजन किया गया था। यह बैठक राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने को लेकर की गई थी। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, आतिशी, एनडी गुप्ता, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, राघव चड्ढा, इमरान हुसैन और राखी बिड़लान सहित सभी 11 पीएसी सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली में 62 विधायक हैं, पंजाब में 92 विधायक हैं, गोवा में भी विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें–  शस्त्र लाइसेंस मामले में अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। दोनों उम्मीदवारों ने सांसदों और विधायकों को अपने-अपने पक्ष में वोट करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *