लखनऊ: संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ आइसोलेटर स्थानों पर बिजली भी गिरी। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश जारी रहेगी।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, संभल, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व इसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही साथ आइसोलेटेड स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है. इसके अलावा आगरा फिरोजाबाद व इसके आसपास के इलाके में भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें–  मुख्तार की पत्नी के नाम की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि, मानसून ट्रफ समुंद्र तल पर बीकानेर शिवपुरी जबलपुर रायपुर भुवनेश्वर से गुजर कर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश जारी है। यह बारिश 8 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होगा। अगस्त और सितंबर माह में भी मानसूनी बारिश होती रहेगी।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *