बर्मिंघम: अतीत की नाकामियों को भुलाकर विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगाई जबकि रवि दहिया, नवीन और भाविना पटेल ने भी स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत की झोली में पूजा गेहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक भी डाले। इसके साथ ही कुश्ती में भारत के पदकों की संख्या 12 रही जिसमें छह स्वर्ण शामिल हैं।

दहिया ने पुरूषों के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10.0 से हराया। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था।

वहीं टोक्यो ओलंपिक की नाकामी, अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4.0 से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें–  जगदीप धनखड़ चुने गए देश के नए उपराष्ट्रपति

भारत के लिये तीसरा स्वर्ण नवीन ने पुरूषों के 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को अंकों के आधार पर 9.0 से हराकर दिलाया। उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया। इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी।

वहीं भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *