लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता सदन पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता सदन पद से अपना त्यागपत्र विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह को भेजा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बीजेपी संगठन के निर्देश के बाद स्वतंत्र सिंह ने यह इस्तीफा दिया है।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी अपना त्यागपत्र दे दिया था। जल शक्ति विभाग में राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा दिए गए त्याग पत्र और त्याग पत्र में जल शक्ति विभाग में उन्हें कामकाज आवंटित ना होने अफसरों द्वारा सुनवाई ना होने की शिकायत की थी, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई थी और पूरे मामले का पटाक्षेप किया गया था।

इसे भी पढ़ें–   शिवपाल यादव ने बेटे आदित्य को बनाया प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष

हालांकि, इसके कुछ दिनों बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्र देव सिंह ने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया था। बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की चल रही कवायद के बीच विधान परिषद से नेता सदन के पद से स्वतंत्र देव सिंह के त्यागपत्र को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *