लखनऊ: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। सुब्रत रॉय के गोमतीनगर स्थित घर पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहुंची है। बताया जा रहा है एक पुराने मामले में आये वारंट पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची है। लखनऊ स्थित सहारा शहर में पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए गई है। जानकारी के अनुसार, 12 थानों की पुलिस ‘सहारा श्री’ को गिरफ्तार करने गोमतीनगर स्थित उनके सहारा सिटी पहुंची। लेकिन, वो वहां नहीं मिले। सुब्रत रॉय के घर अभी भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी है। ये मामला बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है। सहारा शहर का गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

बिहार पुलिस ने सबसे पहले यूपी पुलिस से संपर्क साधा और सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी में मदद मांगी। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस गोमती नगर स्थित सहारा के दफ्तर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहारा सिटी में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई जारी है। बिहार के नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय ने सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें–  गुजरात चुनाव ने आम आदमी पार्टी को दिया तोहफा, आप नेताओं में खुशी

 

बता दें कि, लखनऊ के पॉश इलाके में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निवास स्थान है। एक पुराने मामले में शुक्रवार (08 दिसंबर) को सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने वारंट के साथ गोमतीनगर उनके घर पहुंची थी। लेकिन, सुब्रत रॉय वहां नहीं मिले। बता दें कि इसी साल 21 अप्रैल को भी सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस लखनऊ आई थी। तब एमपी के दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने आई थी। सहारा ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ तब गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सुब्रत रॉय के ऊपर दतिया में 14 केस दर्ज हैं। मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा शहर पहुंची थी। तब भी उनकी गिरफ़्तारी नहीं हो पायी थी। हालांकि, ताजा मामला बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है।

 

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *