लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने मुजफ्फरनगर एसएसपी समेत 22 आईपीएस का गुरुवार को ट्रांसफर कर दिया। डीसीपी आगरा कमिश्नरेट सोनम कुमार का तबादला हुआ है। संजीव सुमन मुजफ्फरनगर के नए एसएसपी बने हैं। कासगंज के नए एसपी सौरभ दीक्षित बने हैं।
संजय कुमार एसएसपी इटावा होंगे। प्राची सिंह श्रावस्ती जिले की कप्तान बनाई गई हैं। जालौन के एसपी के इलाई राजा बनाए गए हैं। अरविंद कुमार मौर्य को एसपी यातायात निदेशालय भेजा गया है। रवि कुमार डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट होंगे। बीबीजीटीएस मूर्ति कानपुर देहात के एसपी बनाए गए हैं। दीपक भुकड़ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। केशव कुमार बलरामपुर के एसपी होंगे।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।