कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 को चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। बस हादसे में कुछ को गंभीर चोट लगी है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ललिता गांव के पास रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल कन्नौज के ही रहने वाले हैं। सभी फिरोजाबाद स्थित मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।