नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सफदरजंग में रविवार सुबह करीब 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में रविवार सुबह करीब 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर पालम में दृश्यता 200 मीटर रिकॉर्ड की गई।
रविवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं ने कंपकपी छुड़ाए रखी। बढ़ती ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कोहरे और शीतलहर का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से प्रस्थान करने वाली कम से कम छह उड़ानें कोहरे के कारण देरी हुईं, रविवार को हवाईअड्डा प्राधिकरण ने सूचित किया। भीषण कोहरे से प्रभावित उड़ान मार्गों में दिल्ली-रियाद, दिल्ली-शिमला-कुल्लू, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-धर्मशाला-श्रीनगर, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून शामिल हैं।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।