लखनऊ : यूपी विद्युत कर्मचारी यूनियन द्वारा 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके बाद शनिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्त लहजे में यूनियन के नेताओं समेत संविदा कर्मचारियों को चेतवानी दी है कि शाम 6 बजे तक काम पर वापस लौटें वरना सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अभी तक 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। बाकी के संविदाकर्मियों के लिए चार घंटे की मोहलत है। अगर वे ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें भी निकाला जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यूनियन के नेता किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। उन्हें न जनता की परवाह है और न ही हाईकोर्ट के आदेशों की। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत को तैयार है, लेकिन हड़ताल के शर्त पर नहीं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट ने भी नोटिस जारी किया है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। गर्मी का मौसम है, इसके बावजूद यूनियन के नेता नहीं सुन रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि घाटे के बावजूद कर्मचारियों को बोनस दिया गया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी DM-SP और कमिश्नर को धन्यवाद देता हूं। UP की जनता को कोई तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए। मैंने एक MD पर भी नाराजगी जताई, फिर पता चला कि पूरी रात MD भी जगकर काम कर रहे थे। कंट्रोल रूम की स्थापना कर लगातार उनका निरीक्षण किया जा रहा है। बिजलीकर्मियों की हड़ताल पूरी असफल रही है। पहले उन्हें समझाना हमारा दायित्व है, नही मानेंगे तो कार्रवाई होगी।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *