लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह फिर से कई जिलों में बारिश हुई है। बुधवार को राज्य के कुछ पश्चिमी इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं भी चलीं। अब गुरुवार को राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार को राज्य के कई इलाकों में हल्के बादल दिखाई दिए।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गुरुवार को पूरे दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि राज्य के कुछ इलाकों में दिन के वक्त आसमान में बादल दिखाई देने की संभावना है। लेकिन पूर्वांचल के इलाकों में दिन के वक्त तेज धूप निकलेगी। इस वजह से तापमान में फिर एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। जबकि बीते चार-पांच दिनों के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों में समेत कई जिलों में बारिश हुई है। गुरुवार को भी इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार से राज्य में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। इस वजह से तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। हालांकि बीते दिनों असमय बरसात, ओलावृष्टि के कारण जिस भी किसान की फसल प्रभावित हुई है। लेकिन गुरुवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। पूर्वांचल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें– मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें किस नंबर पर हैं गौतम अडानी
दिल्ली से लगे नोएडा और गाजियाबाद में बीते पांच दिनों के दौरान हर शाम हल्की बारिश हुई है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम दिखेगा. हालांकि नोएडा में बुधवार की सुबह बारिश हुई है। वहीं गुरूवार पूरे दिन के वक्त आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। नोएडा में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका व्यक्त की गई है।