गाजियाबाद : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक समर सिंह को सक्षम कोर्ट में पेश कर उसे वाराणसी लाया जाएगा, जहां पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल से बरामद हुआ था।

वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी करवाया था। इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को दिल्ली से सटे गाजियाबाद की चार्म क्रिस्टल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी पुलिस देर रात थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन पहुंची जहां से समर सिंह को गिरफ्तार किया।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *