प्रयागराज : अतीक अहमद का बेहद करीबी शूटर असाद कालिया और उसका भाई फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। असाद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने उसे पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव से पकड़ा है। उस पर वकील वकार को धमकी देने और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। इसके आलावा भी कई लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामलों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। फैजान के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

असाद कालिया और फैजान को एसटीएफ ने शुक्रवार रात उमरी, पुरामुफ्ती से गिरफ्तार किया। असाद अतीक गैंग के खास गुर्गों में गिना जाता है। उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में सुरजीत अलकमा की हत्या हुई। इसका आरोप अतीक पर लगा। इस हत्याकांड का गवाह धूमनगंज निवासी साबिर था। साबिर को बाद में धमकाया गया। इसमें भी नाम असाद और फैजान का आया, जो कि अतीक के करीबी हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में असाद कालिया ने साबिर से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित के घर पर हमला भी हुआ था।

अतीक अहमद के साढ़ू का भाई जिशान उर्फ जानू है। इसने 31 दिसंबर 2021 को करेली थाने में अतीक अहमद, उसके बेटे अली और असाद कालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोप में केस लिखवाया। फिर अली और अतीक अहमद तो गिरफ्तार हुए, लेकिन असाद कालिया भाग गया था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *