वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था। पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए।

सारनाथ स्थित एक होटल में आकांक्षा दुबे की मौत के बाद 27 मार्च को आजमगढ़ निवासी भेाजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें–  करनाल में राइस मिल की इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

इसके बाद समर सिंह को पुलिस बहुत दिनों तक खोजती रही। सात अप्रैल को गाजियाबाद से उसकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद 13 अप्रैल से समर सिंह कस्टडी रिमांड पर था। अब उसे सोमवार को जेल में दाखिल करा दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *