लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को लेकर अब एक बार फिर से नया आदेश लागू किया है। नए आदेश के तहत प्रदेश में लागू आंशिक लॉकडाउन की सीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लागू नियम के अनुसार आंशिक लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया है।
यूपी में लागू किए गए नए नियम के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन की सीमा को और अधिक समय तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस नए नियम के अनुसार भी पहले की तरह ही जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। यह लॉकडाउन 24 मई की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।
साथ ही योगी सरकार ने रेहड़ी, पटरी वाले लोगों को एक हजार रुपये महीने के भत्ते के साथ तीन महीने का राशन भी दिए जाने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें– जानें, चित्रकूट जेल गैंगवार और मुख्तार गैंग से जुड़े अपराधी मेराज की हिस्ट्री