लखनऊ: अपने विवादों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक बार फिर विवादित बयान दिाय है. वसीम रिजवी ने इस्लाम की पवित्र किताब कुरान को बदलकर अपनी नई कुरान तैयार की है। सोमवार को उन्होंने अपने कुरान की पहली कॉपी छपवाई।

इस मौके पर वसीम रिजवी ने कहा कि यह पहली कॉपी वह देश में मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी को भेजेंगे। वसीम रिजवी ने कहा कि मुसलमान कुरान पढ़कर आतंकवादी होता चला जा रहा है, इसलिए असली कुरान को पढ़ना चाहिए।

बता दें कि वसीम रिजवी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उनके द्वारा लिखी गई कुरान असली कुरान है। इसको AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी को भेजकर उनसे इसके अध्ययन की मांग करेंगे। वसीम रिजवी ने कहा कि उन्होंने 26 आयतों को हटाकर और नए क्रम से आयतों को जोड़कर यह कुरान तैयार की है। यह कुरान अहले बैत और हजरत अली समेत रसूल के परिवार के चरित्र पर आधारित है।

वसीम रिजवी ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद बढ़ रहा है। अगर कुरान सही तरीके से नहीं पढ़ा गया तो, आतंकवाद कभी नहीं रुकेगा। क्योंकि मुसलमान कुरान पढ़कर आतंकवादी होता चला जा रहा है। इस असली कुरान को पढ़ना चाहिए। ऐसी आयतों को निकाल कर बाहर देना चाहिए, जो इंसानियत के लिए खतरा और इंसान को इंसान से दूर करती हों। वसीम रिजवी ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत का मजहब है जुल्म और ज्यादती का मजहब नहीं है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर घोटाले पर बोले चंपत राय- हम पर महात्मा गांधी की हत्या के आरोप भी लगे, मैं ऐसे आरोपों से नहीं डरता

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *