लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लगातार भूस्खलन की घटनाएं घटित हो रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को हिमाचल के लाहौल स्पीति में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला। सुबह करीब नौ बजे पट्टन घाटी में एक पहाड़ टूटा है। पहाड़ के टूटने से इतनी अधिक मात्रा में मलबा गिरी कि चंद्रभागा नदी का मार्ग ही बंद हो गया है।

वहीं नदी का मार्ग रुकते ही देखते ही देखते वहां का जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई और अफरा-तफरी के बीच किसी तरह से लोगों ने अपनी जान बचाई। हालांकि दो घंटे बाद नदी ने मलबे के बीच से रास्ता बना लिया और जलस्तर कम हो गया। नदी का जलस्तर कम होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ेंVIRAL : नदी में तैर रहा पक्का मकान, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *