लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े तौर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 10 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य के 10 डीएम का तबादला किया गया है। इनमें नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया है। वहीं संजय सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह को बरेली का डीएम बनाकर भेजा गया है।
इसके अलावा रविंद्र कुमार को झांसी का नया डीएम बनाया गया है। सीपी सिंह बुलंदशहर के डीएम होंगे। वहीं हर्षिता माथुर कासगंज की जिलाधिकारी बनाई गईं हैं। सत्येंद्र कुमार को महराजगंज का डीएम नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार को महोबा और नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। वहीं पीके शिव को सोनभद्र का डीएम बनाकर भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें– वाराणसी में 25 अक्टूबर की रात तक धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध