नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को जानकारी दी कि हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ‘छेड़छाड़’ की। हालांकि समय रहते ही इस पर नियंत्रण पा लिया गया। पीएमओ ने ट्वीट किया कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ हुई। तुरंत ही मामले की जानकारी ट्विटर को दी गई और अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट से छेड़छाड़ के दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।’

प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट अब बहाल कर दिया गया है और गलत ट्वीट्स को हटा दिया गया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर पीएम मोदी के 73.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी के अकाउंट से छेड़छाड़ होने के बाद भारत में #Hacked ट्रेंड करने लगा।

इसे भी पढ़ेंस्कूल में छुट्टी कराने के लिए छात्र ने 20 दोस्तों को पिलाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

कई यूजर्स द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, पीएम मोदी के खाते से किए गए ट्वीट में दावा किया गया था कि ‘भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी करेंसी के रूप में अपना लिया है।’

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *