नई दिल्ली: गुरुवार की रात अचानक आए भूकंप ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, नेपाल में रात 11:59 पर बगलुंग से 36 किलोमीटर पश्चिम में मध्य-पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 300 किमी दूर पश्चिम, उत्तर- पश्चिम में भारत के अयोध्या से 176 किलोमीटर उत्तर, उत्तर- पूर्व में स्थित था।

 

इसे भी पढ़ें– मऊ के नए जिलाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार, जानें कौन हैं नए DM

वहीं इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हिमालयी क्षेत्र होने के कारण पूरे नेपाल भूकंप का खतरा बना रहता है। अयोध्या में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जाता है कि इसका केंद्र जमीन के 15 किमी नीचे था। झटकों के कारण लोग घरों से निकल आए। इसमें किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *