लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट के साथ-साथ भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल को त्यागपत्र सौंपने के तुरंत बाद अखिलेश यादव संग उनकी एक तस्वीर आई, जिसमें सपा प्रमुख ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार में श्रम मंत्री थे। सपा में शामिल होते ही उन्होंने इशारा कर दिया कि भाजपा में बड़ी भगदड़ मचने वाली है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी खेला शुरू हुआ है। 1-2 दिन में खेल का परिणाम आयेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उपेक्षा के कारण फैसला लेना पड़ा। मुझे कोई पछतावा नहीं है। सुबह ही मैं दिनेश शर्मा और बंसल जी से मिला। 1-2 दिन की अंदर इंतजार करिए। अभी तो खेला शुरू हुआ है, एक-दो दिन में खेल का परिणाम आएगा।

इसे भी पढ़ेंचुनाव से पहले यूपी में भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए बीजेपी के विधायक

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल मे तमाम बंदिशें थी, खुलकर काम नहीं करने दे रहे थे, हालांकि मेरे साथ ऐसी बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि अफसरशाही की गलती नहीं होती है। ये लोग सीएम के इशारे पर काम करते हैं। नेता के नीति और नियम तय करते हैं कि अधिकारी कैसे काम करते हैं। वहीं अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा- बाइस में बदलाव होगा’।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *