लखनऊ : दिल्ली के विकास मॉडल की बात करने वाली और आम आदमी पार्टी ने भी यूपी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी की। संजय सिंह ने यूपी चुनाव के लिए 150 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी ने अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जनता से उम्मीद है कि वो हमारे योग्य उम्मीदवारों को जरूर चुनेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में ग्रैजुएट और इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक हैं। आम आदमी  पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 8 MBA, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 डॉक्टर, 8 पीएचडी और 7 इंजीनियर को भी शामिल किया है। इसके अलावा 8 बीएड, 39 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमा है।

इसे भी पढ़ेंओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट

संजय सिंह के मुताबिक पार्टी ने अनुसूचित जाति के 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं ब्राह्मणों को सम्मान देते हुए 36 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है। इसी तरह ओबीसी के 55 प्रत्याशी आप की ओर से मैदान में उतरेंगे।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *