लखनऊ: अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और गरीबों के लिए संवेदनशीलता योगी सरकार का पिछले पांच साल का मूलमंत्र रहा है। दूसरी पारी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सिद्धांत को प्रशासन में आगे बढ़ाया है। गरीबों के कल्याण की योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। वहीं अपराधियों पर लगाम कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सत्ता में आते ही पिछले 15 दिनों में लगभग 80 अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। माफिया और अवैध कब्ज़ा करने वाले लोगों में सरकार के बुलडोजर का खौफ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया और अपराधियों पर हो। किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा।
इसे भी पढ़ें– आजमगढ़ शराब मामले में रमाकांत यादव के भतीजे सहित 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों की अवैध संपत्ति से बनायी गई इमारतों पर बुलडोजर चलाकर गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को आदेश दिया है कि गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। यह सख्त कार्रवाई केवल माफियाओं की अवैध संपत्ति पर की जाए। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।