लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी न उतारने की घोषणा की है। पार्टी के प्रभारी प्रशासन और उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने सोमवार को यह सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस स्वयं का पुनर्निर्माण करे, जिससे 2024 के आम चुनाव में स्वयं को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर सके।

बता दें कि दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 30 मई को अधिसूचना जारी कर दी थी। आज नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अभी तक कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा थी, लेकिन अचानक से कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी न उतारे जाने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें–  आजमगढ़ में भाजपा से निरहुआ व सपा से धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन

दरअसल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को सिर्फ दो विधायक मिले हैं। प्रतिशत गिरकर 2.5 फीसदी के आसपास पहुंच गया। विधान परिषद में पार्टी के एकमात्र एमएलसी दीपक सिंह का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। इन हालातों के बीच अब पार्टी की तरफ से प्रत्याशी ना उतारने की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *