लखनऊ: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने व उसका वीडियो बनाने वाले चार लोगों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी का रहने वाला मोहम्मद रेहान, इंदिरा नगर का अब्दुल कादिर, सीतापुर का मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान शामिल है। नरेहान, लोकमान और नोमान खुर्रम नगर के अबरार नगर में रहते हैं। लुकमान और नोमान सगे भाई हैं। जो कि सीतापुर के लहरपुर थानाक्षेत्र के मंगोलपुर के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें– योगी कैबिनेट की बैठक में फैसला, 18 नई नगर पंचायत का होगा गठन, जानें और भी बहुत कुछ
आरोपियों ने कबूल किया कि 12 जुलाई को लुलु माल परिसर में बिना अनुमति के नमाज पढ़ी थी और उसका वीडियो भी बनाया था और सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इन चारों के साथ कुल 9 लोग नमाज पढ़ने गए थे। पुलिस पांच अन्य की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने लुलु मॉल के घटनाक्रम पर कहा कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस पर मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।