लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा कोविड की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था। शनिवार को उनकी जांच की गई थी। सूत्र बताते हैं कि उनके संपर्क में आए करीब 30 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविड के 505 नए मरीज मिले हैं, जबकि 452 ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3101 है। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 79128 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 96 लाख 19 हजार 434 सैंपल की जांच की गई है। टीकाकरण का कार्य भी निरंतर चल रहा है। अब तक 70 लाख 47 हजार 726 एहतियाती खुराक के साथ कुल 34 करोड़ 90 लाख 45 हजार 84 खुराक दी जा चुकी है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *