मुंबई: टीवी सीरियल कुसुम फेम एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत हो गई है। सिद्धांत महज 46 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पिछले कुछ समय में टीवी इंडस्ट्री से यह तीसरी दुखद खबर रही जब अचानक किसी एक्टर की मौत हुई। इससे पहले राजू श्रीवास्तव को जिम में दिल का दौरा पड़ा था। वहीं दीपेश भान क्रिकेट खेलते वक्त अचानक गिर पड़े थे और उन्होंने दम तोड़ दिया था।

एक्टर जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धांत की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सिद्धांत की तस्वीर शेयर कर लिखा, बहुत जल्दी चले गए। जय को उनके कॉमन दोस्त की जरिए पता चला कि सिद्धांत जिम में बेहोश हो गए और अचानक उनकी मौत हो गई।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *