भोपाल : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कही। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर FIR के निर्देश दिए, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटेरिया के खिलाफ एक मामला पन्ना के पवई थाने में दर्ज किया गया है। हालांकि, पटेरिया ने बयान पर विवाद के बाद कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। VIDEO को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

बता दें कि पटेरिया का यह बयान 11 दिसंबर का है। वह पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा- मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस … हराने के लिए तैयार रहो।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *