नई दिल्ली: ग्रेटर कैलाश इलाके में रविवार तड़के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि मौके से 6 लोगों को बचाया गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को काबू करना शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

आग जिस फैसिलिटी में लगी वह ग्रेटर कैलाश 2 के ई ब्लॉक में स्थित एक सीनियर सिटीजन केयर होम है। यहां वरिष्ठ नागरिकों का रख-रखाव किया जाता है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके का मुआयना कर रही है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *